भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या

भोपाल [ महा मीडिया] 

राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना हुई है आज तड़के एक 70 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की उनके ही घर में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सूरज नगर इलाके की है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस को इस घटना की सूचना बुधवार सुबह करीब 5 बजे मिली जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है की उनहींर दो दिन पहले एक नया नौकर रखा था जो घटना के बाद से गायब है।

 

सम्बंधित ख़बरें