कच्चे तेल की कीमतें 107 डॉलर प्रति बैरल के पार
मुंबई [महामीडिया] अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के 107 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से भारत में तेल विपणन कंपनियों और निजी ईंधन विक्रेताओं का घाटा भारी रूप से बढ़ गया है। घाटा कम करने के लिए कई निजी पंपों पर ईंधन की बिक्री सीमित कर दी गई है। महंगे कच्चे तेल और स्थिर रिटेल कीमतों की वजह से रिलायंस-बीपी और नायरा एनर्जी जैसी प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित कर दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया हैं लेकिन मई से पेट्रोल पंपों पर कीमतें नहीं बदली हैं। इस वजह से कंपनियों को घाटा हो रहा है।कंपनी ऐसा करके उन जमाखोरों को रोकना चाहती है जो ड्रमों में फ्यूल भरकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं।