दिल्ली एयरपोर्ट पर दस चीनी ड्रोन जब्त
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने तीन भारतीय यात्रियों से 10 सैन्य ड्रोन जब्त किए हैं। सामान में चीनी कंपनी ऑटेल रोबोटिक्स के 10 एमडीएक्स-1 ड्रोन, 11 कंट्रोलर, 10 कैमरा गिंबल, 60 प्रोपेलर, 20 एंटीना, 40 जॉयस्टिक और आईफोन 18 प्रो मैक्स मिला। भारत में विदेशी ड्रोन का आयात प्रतिबंधित है। मामले में तीन भारतीय यात्रियों को पकड़ा गया है।