वनडे क्रिकेट : वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में

वनडे क्रिकेट : वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में

मुंबई [महा मीडिया] 

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के विरुद्ध दूसरे वनडे में शानदार शुरुआत करते हुए मजबूत स्थिति बना ली है जिसमें जॉन कैंपबेल ने तूफानी शतक जड़ा है।वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 36 ओवर के बाद 2 विकेट पर 280+ रन बना लिए हैं। टीम की ओर से जॉन कैंपबेल ने 65 गेंदों में शतक लगाया था। वे 101 रन बनाकर आउट हुए। शाई होप और आमिर जांगू अर्धशतक पूरे कर लिए हैं।भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिया है। कृष्णा ने केसी कार्टी को 9 रन पर आउट किया था, जबकि गुरनूर ने कैंपबेल को पवेलियन भेजा। दोनों के कैच नमन धीर ने पकड़े। जॉन कैंपबेल ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को निशाने पर लिया। 150 से अधिक के घातक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी सेंचुरी पूर की और टीम इंडिया को इस मुकाबले में काफी मुश्किल स्थिति में डाल दिया। भारतीय गेंदबाजों को अंदाजा भी नहीं होगा कि वनडे मैच में वह टी20 जैसे पारी खेल जाएंगे। कैंपबेल की इस तूफानी शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मैच में बेहद मजबूत स्थिति हासिल कर ली है। 

सम्बंधित ख़बरें