इजराइल की संसद के लिए अभी तक 35% मतदान
भोपाल [ महामीडिया] इजराइल की संसद की 120 सीटों के लिए आज मंगलवार को मतदान जारी है। अभी तक 35% मतदान हुआ है । रात 10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात 1:30 बजे) मतदान खत्म होगा। इस बार नेतन्याहू के बजाय पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट प्रधानमंत्री बनने के सबसे अधिक करीब हैं। छह में से चार ओपिनियन पोल में आइजनकोट के गठबंधन को ज्यादा सीटें दी गई हैं। वहीं नेतन्याहू के गठबंधन को एक पोल में बढ़त और एक पोल में बहुमत मिला है। इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सीटों की जरूरत होती है। इजराइल के 76 साल के इतिहास में आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अकेले बहुमत हासिल नहीं किया है। इजराइल में सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड 79.9% है यह 1988 में हुआ था।