शेयर बाजार आज फिर गिरावट पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज 27 अक्टूबर को मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स 8 अंक गिरकर 73,599 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 3 अंक की गिरावट रही जो 22,750 पर बंद हुआ। प्राइवेट बैंक और IT शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। वहीं फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। प्रॉफिट बुकिंग, आईटी शेयरों में बिकवाली और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें बाजार पर दबाव का मुख्य कारण रहीं। हालांकि मुख्य सूचकांक लाल निशान में बंद हुए लेकिन बाजार में मिलाजुला रुख रहा जिसमें लगभग 2,807 शेयरों में तेजी और 1,334 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।