वैभव और अभिषेक की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी से भारत जीता
मुंबई [महा मीडिया]
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी साझेदारी के दम पर भारत ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 43 गेंदों पर 133 रन की तूफानी साझेदारी की। भारतीय टीम ने सिर्फ 30 गेंदों में 100 रन पूरे करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया (दक्षिण अफ्रीका का 33 गेंदों का पिछला रिकॉर्ड टूटा)। भारत ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 118 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 38 गेंदों में 113 रन की धमाकेदार पारी खेली।युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी ताबड़तोड़ 45 रन का योगदान दिया।न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे, जिसे भारत ने बेहद आसानी से लक्ष्य हासिल कर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत की।