भोपाल के अन्ना नगर में 40 फर्जी पासपोर्ट उजागर

भोपाल के अन्ना नगर में 40 फर्जी पासपोर्ट उजागर

भोपाल [ महामीडिया] फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह की जांच में अब भोपाल के अन्ना नगर का कनेक्शन सामने आया है। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित अन्ना नगर के एक मठ के पते से करीब 40 लोगों के नाम पर पासपोर्ट जारी होने की जानकारी एसटीएफ की जांच में सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह बांग्लादेश से भारत आए लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिक के रूप में तैयार करता था। इसके बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर भारतीय पासपोर्ट बनवाये जाते थे।जांच में भोपाल और डबरा के पतों से अब तक 70 से ज्यादा संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने की जानकारी मिली है। मामले की पड़ताल के लिए पांच सदस्यीय टीम असम रवाना हुई है। टीम गिरोह के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

सम्बंधित ख़बरें