बिहार में बाढ़ से पांच हजार स्कूल बंद
भोपाल [ महा मीडिया]
बिहार में बाढ़ की विभीषिका के बीच शिक्षा विभाग का असंवेदनशील निर्णय सामने आया है। राज्य में गंगा, कोसी और गंडक सहित कई नदियां उफान पर हैं जिससे पटना, मुंगेर और भागलपुर समेत 13 जिलों के 5 हजार स्कूल बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं पिछले एक महीने से करीब 3 लाख से अधिक छात्रों की पढ़ाई ठप्प है। इसके बावजूद विभाग ने कक्षा 1 से 12वीं तक की परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। अब यह परीक्षाएं पंचायत भवनों, निजी घरों या खुले स्थानों पर होंगी जहां बच्चों को बैठने के लिए खुद घर से दरी, चटाई या पॉलिथीन लानी होगी।