म.प्र. के निर्माण श्रमिकों के बच्चों को साढ़े सात हज़ार की छात्रवृति मिलेगी
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. सरकार निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए हर महीने साढ़े सात हज़ार रुपए की सहायता मिलेगी। योजना का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा जाना है। इसे इसी साल लागू करने का प्रस्ताव है। यह राशि ट्यूशन फीस, किताबें, हॉस्टल और अन्य शैक्षणिक खर्चों के साथ कोचिंग संस्थानों की फीस पर खर्च की जा सकेगी।