नेट पर आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस
भोपाल [ महा मीडिया]
सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों को आपत्तिजनक दृश्यों से बचाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार से उत्तर मांगा है। इस मामले मे चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट बेंच ने बच्चों को ऑनलाइन कंटेंट से बचाने के लिए डिजिटल सिस्टम में फायरवॉल की जरूरत पर जोर दिया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इंटरनेट प्लेटफॉर्म ऑटोमेटेड कंटेंट फिल्टरिंग और उम्र की जांच करने वाले सिस्टम लागू नहीं कर पाए हैं जो की चिंतनीय है।