शेयर बाजार 138 अंकों की बढ़त पर बंद

शेयर बाजार 138 अंकों की बढ़त पर बंद

मुंबई [महा मीडिया]

शेयर बाजार में आज यानी 10 सितंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 138 अंक की बढ़त के साथ 74,903 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की बढ़त रही, ये 23,478 पर बंद हुआ। बैंकिंग और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। दिनभर की सुस्ती और लगातार गिरावट के बाद कारोबार के अंतिम समय में बाजार में खरीदारी लौटी। टॉप गेनर्स में  पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल थे जबकि टॉप लूजर्स में एचसीएल टेक, टाटा स्टील और ट्रेंट शामिल थे ।

सम्बंधित ख़बरें