चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आएंगे

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आएंगे

मुंबई [महामीडिया] 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं चीन के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है कि वह 12 से 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचेंगे। यह सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। चीनी  मंत्रालय ने शी के भारत दौरे से जुड़ी कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान चीनी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें