एयर इंडिया पर एक बार फिर जुर्माना

एयर इंडिया पर एक बार फिर जुर्माना

नई दिल्ली [ महामीडिया]  डीजीसीए ने एयर इंडिया के खिलाफ फिर कार्रवाई की है। इस बार यात्री की बदसलूकी की एक घटना को रिपोर्ट ना करने की वजह से दस लाख का जुर्माना लगाया गया है। ये मामला 6 दिसंबर 2022 का है, जब एयर इंडिया की पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने वॉशरूम में सिगरेट पी और इसके बाद एक महिला पैसेंजर के कंबल पर पेशाब कर दिया। एयर इंडिया ने इस मामले की जानकारी होने पर भी उन्हें जानकारी नहीं दी। आपको बता दें कि एयर इंडिया पर पिछले एक महीने में दूसरी बार बड़ा जुर्माना लगा है। दोनों ही मामले नशे की हालत में यात्रियों के पेशाब करने से जुड़े हैं।

सम्बंधित ख़बरें