शेयर बाजार 1533 अंकों की भारी बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज गुरुवार को सेंसेक्स 1533 अंक ऊपर 74315 पर बंद हुआ जो सेशन के दौरान 74330 तक उछला। निफ्टी भी कारोबारी सेशन में 23000 का स्तर पार किया। अंत में इंडेक्स 374 अंकों की उछाल के साथ 22997 पर बंद हुआ। निफ्टी में 41 शेयर चढ़कर और 8 शेयर गिरकर बंद हुए। निफ्टी में ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 4.7 प्रतिशत तक की तेजी रही जो टॉप गेनर रहे। वहीं नेस्ले इंडिया का शेयर 7.7 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ जो इंडेक्स का टॉप लूजर रहा।