वॉट्सएप ने 'गेस्ट कॉलिंग' फीचर लॉन्च किया
भोपाल [ महामीडिया] वॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर 'गेस्ट कॉलिंग' लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए अब उन लोगों को भी वॉट्सएप कॉल में शामिल किया जा सकता है जिनके पास वॉट्सएप अकाउंट नहीं है और न ही उनके फोन या कंप्यूटर में एप इंस्टॉल है। वॉट्सएप के इस नए फीचर की मदद से आप ऐसे किसी भी व्यक्ति को वॉट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, जो वॉट्सएप का इस्तेमाल नहीं करता है। इसके लिए सामने वाले व्यक्ति को न तो वॉट्सएप एप डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही कोई अकाउंट बनाने की। आप बस उन्हें कॉल का लिंक भेजेंगे और वे उस पर क्लिक करके सीधे कॉल में शामिल हो जाएंगे।