सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर तंज कसा

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर तंज कसा

भोपाल [ महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर 2026 को इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा "आपको कैसे पता चला? क्या आप वहाँ थे ? आपके पास क्या विश्वसनीय जानकारी है?" कोर्ट ने तंज कसते हुए कहा "अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते। जब सीमा पर कोई विवाद होता है तो यह कहना कितना सही है ? कोर्ट ने राहुल गांधी को सलाह दी कि विपक्ष के नेता हैं इसलिए अपनी बात संसद में रखें, सोशल मीडिया या कोर्ट के बाहर प्रदर्शन से नहीं। बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया गया है। प्रधान न्यायधीश सूर्यकांत ने कहा कि कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश नहीं कर सकता। प्रधान न्यायधीश ने सुप्रीम कोर्ट में SIR के विरोध प्रदर्शन और मार्च से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। राहुल गांधी और 13 अन्य की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है।

सम्बंधित ख़बरें