विप्रो के राजस्व में नौ प्रतिशत की वृद्धि

विप्रो के राजस्व में नौ प्रतिशत की वृद्धि

मुंबई [महामीडिया] 

विप्रो ने इस साल की जुलाई से सितंबर वाली तिमाही के नतीजे आज 15 अक्टूबर को जारी किए हैं। कंपनी ने इस दौरान ₹24,752.7 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है जो पिछले साल इसी समय हुए ₹22,697.3 करोड़ के राजस्व  से 9.1% ज्यादा है।हालांकि कमाई बढ़ने के बाद भी कंपनी का लाभ 1.4% घट गया है। इस तिमाही में विप्रो को ₹3,200.6 करोड़ का लाभ हुआ है जो बीते साल इसी अवधि में ₹3,246.2 करोड़ रहा था।

 

सम्बंधित ख़बरें