चांदी की कीमतों में आज छह हजार से अधिक की गिरावट
मुंबई [महामीडिया]
सोने और चांदी की कीमतों में आज 15 अक्टूबर को लगातार 5वें दिन गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 500 रुपए गिरकर 1,45,564 रुपए आ गया है।इससे पहले 14 अक्टूबर को यह 1,46,064 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 6,724 रुपए घटकर 2.07 लाख रुपए पर आ गई है जो बुधवार को 2.14 लाख रुपए पर थी। 5 दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 3,866 रुपए सस्ता हो गया है वहीं चांदी 14,011 गिर गई है। 9 अक्तूबर को सोने की कीमत 1.49 लाख रुपए और चांदी 2.21 लाख रुपए पर थी।