नवरात्रि के छठे दिन कल मां कात्यायनी की पूजा

नवरात्रि के छठे दिन कल मां कात्यायनी की पूजा

मैहर [ महा मीडिया] नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर मां ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था इसलिए इन्हें कात्यायनी कहा जाता है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां की चार भुजाएं हैं ऊपर का दाहिना हाथ अभय मुद्रा में और नीचे का हाथ वर मुद्रा में है। बाईं ओर के ऊपर वाले हाथ में तलवार तथा नीचे वाले हाथ में कमल का फूल है। मां का वाहन सिंह (शेर) है। इन्हें मां दुर्गा का योद्धा स्वरूप और छठा अवतार माना जाता है। इनकी उपासना से साहस, पराक्रम, और भय से मुक्ति मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें