एक नवंबर से फोन पर कॉलर का नाम दिखेगा
भोपाल [ महामीडिया]
अब फोन पर जब भी किसी का कॉल आएगा तो स्क्रीन पर उस व्यक्ति का नंबर और नाम दोनों दिखेंगे। दूरसंचार विभाग ने टेलिकॉम ऑपरेटर्स को एक नवंबर से सर्विस शुरू करने का निर्देश दिया है। यूजर को इस सर्विस को अलग से एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं होगी। इससे किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉलर का नंबर और नाम फोन स्क्रीन पर दिखाई देगा। बिजनेस या बल्क सिम उपयोग करने वाले यूजर्स को अपने ट्रेडमार्क या रजिस्टर्ड बिजनेस नेम दिखाने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए उन्हें ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पर रजिस्टर्ड नाम का सत्यापन और दस्तावेज ऑपरेटर को देने होंगे। सीएनएपी सिस्टम की बात करें तो इसका पूरा नाम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन है। आसान तरीके से समझें तो यह एक ऐसी व्यवस्था होती है, जिसमें कॉल आने वाले का नाम भी दिखाया जाता है। फिर चाहे वह अपने आपके डिवाइस में सेव हो या नहीं।