प्रधानमंत्री आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे
मुंबई [महामीडिया]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे भारतीय दल और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। यह इवेंट नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होगा।आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।