म.प्र.के दो संभागों में आंधी और बारिश का अलर्ट
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।आज गुरुवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा असर ग्वालियर और चंबल में देखने को मिल सकता है। मौसम में आए इस बदलाव का सबसे ज्यादा प्रभाव ग्वालियर और चंबल में रहने की संभावना है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।