अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा की तबीयत बिगड़ी
भोपाल [ महा मीडिया] दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ गई हैउन्हें भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्हें एलर्जी से जुड़ी परेशानी है जो बीच-बीच में सामने आती रहती है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।परिवार के सदस्य लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।