भोपाल में मेट्रो ठेका कंपनी पर साढ़े बारह हजार का जुर्माना
भोपाल [ महामीडिया] भोपाल नगर निगम ने मेट्रो निर्माण की ठेका कंपनी पर 12 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया है। बीती रात डंपरों के जरिए भारत टॉकीज ओवरब्रिज पर गंदगी और 80 फीट रोड पर कीचड़ फैल गया था। इससे हजारों राहगीर परेशान हो रहे थे। गुरुवार सुबह 10 बजे निगम ने डंपरों को रुकवाकर कार्रवाई की। हमीदिया चौराहा स्थित भारत टॉकीज ओवरब्रिज पर गंदगी फैलाने पर मोहन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड पर 12 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।