एचएफसीएल को 834 करोड़ का निर्यात ठेका मिला
भोपाल [ महा मीडिया] एचएफसीएल (HFCL) को एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से करीब 834.36 करोड़ रुपए का बड़ा निर्यात ठेका मिला है। यह ऑर्डर कंपनी को अपनी विदेश स्थित सब्सिडियरी कंपनी के द्वारा मिला है जिसके तहत ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति की जाएगी।यह प्रोजेक्ट जून 2027 तक पूरा किया जाएगा। कंपनी ने इस अंतरराष्ट्रीय ग्राहक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की है। ऑप्टिकल फाइबर की मजबूत मांग के चलते एचएफसीएल का सितंबर 2026 में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर ₹394.22 करोड़ पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹71.92 करोड़ था।