चावल उत्पादन में इस वर्ष दस प्रतिशत गिरावट की आशंका
भोपाल [ महा मीडिया] मानसून सीजन में कम बारिश के कारण 2026-27 में चावल उत्पादन में गिरावट आने की आशंका है। जिसके चलते घरेलू बाजार में चावल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। फिलहाल चावल के दाम पिछले साल के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत अधिक है। देश में चावल की औसत खुदरा कीमत 50 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई । चावल के दाम काबू में रखने के लिए सरकार ने खुले बाजार में सप्लाई बढ़ाना शुरु कर दिया है। चालू मार्केटिंग सीजन में धान की खरीद में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है।मानसून सीजन में कम बारिश का असर चावल की पैदावार पर पड़ेगा । धान का उत्पादन 80 लाख टन से घटकर 146 मिलियन टन रह सकता है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में सूखे और कम बारिश के कारण चावल का उत्पादन करीब 30 प्रतिशत घटने का अनुमान है। वहीं पूरे देश में चावल का कुल उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत कम रहने की आशंका है।