इकतीस हज़ार विदेशी चिकित्सा स्नातक डॉक्टर नहीं बन सके
भोपाल [ महामीडिया] विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा अक्टूबर 2026 परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके भारत में प्रैक्टिस करने की चाह रखने वाले युवा डॉक्टरों का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा है। परीक्षा में शामिल हुए 40,000 से ज्यादा उम्मीदवारों में से 77 प्रतिशत से ज्यादा को परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ा। यह परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी।31,539 विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा पास नहीं कर सके। भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने का लाइसेंस पाने के लिए इस स्क्रीनिंग परीक्षा को पास करना अनिवार्य है।