प्रियंका गांधी ने केरलम के पद्मश्री सम्मानित किसान परिवार से मुलाकात की
भोपाल [ महा मीडिया] कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज गुरुवार को केरलम के वायनाड जिले के मनंतवाडी स्थित कम्मना में दिवंगत पद्मश्री सम्मानित चेरुवायल रमन के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की।चेरुवायल रमन आदिवासी किसान थे। उन्होंने पारंपरिक धान के बीजों को संरक्षित करने और जैव विविधता बचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।