शेयर बाजार बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज गुरुवार को बियर और बुल के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 82,325 के स्तर पर गया लेकिन बाजार बंद होने तक सारी बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स गुरुवार को मामूली तेजी के साथ 81,911.01 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 की स्थिति थोड़ी बेहतर रही और 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स बढ़कर 25,299.35 पर बंद हुआ।