नेपाल सड़क हादसे में दस लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] नेपाल के मकवानपुर जिले में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास एक यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। गुरुवार सुबह वैन भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका-6 के चिसापानी गढ़ी इलाके में सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे जा गिरा। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। घायलों में से तीन का इलाज बागमती प्रांत की राजधानी स्थित हेटौडा अस्पताल में चल रहा है।