बरही अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोग मरे

बरही अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोग मरे

इंदौर( महामीडिया)  दीपावली की रात एक ओर रोशनी और खुशियों के पर्व में डूबे थे तो वही कटनी जिले के बरही में एक अग्निकांड में परिवार के छह लोगों की जान चली गई है। बरही निवासी पूरन अग्रवाल व रितेश अग्रवाल की क्राकरी दुकान में आधी रात अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम, नातिन आर्या (14), अन्वी (6) और महज दो माह के मासूम सहित परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें