पूरे देश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया

पूरे देश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया

ूोपाल (महा मीडिया)  संपूर्ण देश में दीपों के उत्सव का पर्व दीपावली पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। देर रात्रि तक आतिशबाजी एवं पटाखों के साथ दीपों का यह पर्व लगातार जारी था। पूरे देश के भवनों एवं कार्यालयों को आकर्षक लाइटिंग के साथ सजाया गया था। इस अवसर पर चारों ओर रोशनी का उत्साह नजर आ रहा था। इस अवसर पर देश के मंदिरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर उत्सव का यह दौर जारी था। लोग एक दूसरे से मिलकर जहां दीपावली पर्व की बधाइयां दे रहे थे वहीं दूसरी ओर श्रद्धा एवं परंपरा के अनुसार दीपावली पर्व का पूजन जगह-जगह पर किया जा रहा था। इस अवसर पर लोगों में श्रद्धा एवं उत्साह स्पष्ट तौर पर परिलक्षित हो रहा था।

सम्बंधित ख़बरें