भगवान धन्वंतरि जयंती आज
मैहर [महामीडिया]
भगवान धन्वंतरि जयंती आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि के प्रकटोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी धनतेरस के दिन मनाया जाता है।
समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे उन्हें देवताओं का चिकित्सक और आयुर्वेद का आदिगुरु माना जाता है। उन्होंने मानव जाति को रोगों से मुक्त करने के लिए आयुर्वेद का ज्ञान प्रदान किया चूँकि वह अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर आए थे इसलिए इस दिन को दीर्घायु की कामना के साथ धनतेरस के रूप में भी मनाया जाता है जिसमें देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ इनकी विशेष पूजा होती है।