उद्योगपति वेणुगोपाल दिवालिया घोषित
मुंबई [महा मीडिया]
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल नंदलाल धूत को दिवालिया घोषित कर दिया है। स्टेट बैंक की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने यह आदेश जारी किया है। यह कदम धूत की पर्सनल इनसोल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस और रीपेमेंट प्लान के असफल होने के बाद उठाया गया है। स्टेट बैंक का वेणुगोपाल धूत पर ब्याज और जुर्माने सहित कुल ₹12,668 करोड़ का बकाया था। वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की एक प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी थी जिसकी स्थापना 1979 में वेणुगोपाल धूत ने की थी।