देश में चिकित्सा उपकरणों से गंभीर नुकसान के मामले तीन गुना बढ़े
भोपाल [ महामीडिया]
देश में चिकित्सा उपकरण के उपयोग से मरीजों को होने वाले गंभीर नुकसान के मामलों में पिछले छह साल में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। 2020 में ऐसे 808 मामले दर्ज हुए थे जो 2025 में बढ़कर 2,176 हो गए। 2020 से अब तक कुल 9,373 गंभीर मामले सामने आए हैं। इसमें गंभीर मामलों में मरीज की जान को खतरा, लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने या दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने जैसी स्थितियां शामिल हैं। कई अस्पतालों में सिंगल-यूज (एक बार उपयोग होने वाले) मेडिकल उपकरणों को स्टरलाइज़ करके दोबारा उपयोग किया जा रहा है जिससे संक्रमण और उपकरणों के खराब होने का खतरा बढ़ता है।