नवीनतम
दूरसंचार सैटेलाइट नेटवर्क की नयी व्यवस्था में बदलाव
भोपाल [ महामीडिया]
अब पहाड़ों, जंगलों या दूर-दराज के इलाकों में मोबाइल टावर न होने पर भी आपके फोन में नेटवर्क गायब नहीं होगा।'ट्राई' ने ऐसे नए नियम बनाने की सिफारिश की है जिससे आपका स्मार्टफोन सीधे अंतरिक्ष में उपलब्ध सैटेलाइट से जुड़ सकेगा। इस नई व्यवस्था में टेलीकॉम कंपनियों जैसे जियो या एयरटेल को खुद का महंगा सैटेलाइट सिस्टम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।सैटेलाइट बनाने वाली कंपनियों का नेटवर्क किराए पर लेकर ग्राहकों तक सेवा पहुंचा सकेंगी। इसके लिए कंपनियों को पूरे देश में 20 साल तक काम करने का लाइसेंस दिया जाएगा। TRAI ने 'सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क प्रोवाइडर ऑथराइजेशन' नाम से एक नई श्रेणी बनाने का प्रस्ताव रखा है। उपग्रह नेटवर्क प्रदाता (जैसे स्टारलिंक, वनवेब आदि) सीधे आम उपभोक्ताओं को मोबाइल या इंटरनेट सेवाएं नहीं बेच सकेंगे उन्हें अपनी क्षमता अधिकृत टेलीकॉम कंपनियों (जैसे जियो, एयरटेल, वीआई) या सेवा प्रदाताओं को देनी होगी।