भोपाल के मास्टर प्लान की आपत्तियों पर सुनवाई 16 नवंबर से
मुंबई [महा मीडिया]
राजधानी के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर मिले सुझावों और आपत्तियों के निराकरण की दिशा में प्रशासन ने प्रक्रिया तय कर दी है। एक महीने में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आईं करीब 13 हजार आपत्तियों पर सुनवाई 16 नवंबर से लालघाटी स्थित हुजूर तहसील के नए भवन में शुरू होगी अगले 90 दिनों तक एडीएम आपत्तिकर्ताओं का पक्ष सुनकर शिकायतों का निपटारा करेंगे। जो लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की सुविधा दी जाएगी।