वायु प्रदूषण का सबसे अधिक नुकसान गरीबों को
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली में वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को उठाना पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को कहा कि गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते बल्कि इसकी मार झेलते हैं। कोर्ट ने दिल्ली की खराब हवा, पराली जलाने और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताई। प्रधान न्यायधीश सूर्यकांत ने प्रदूषण रोकने के लिए जिम्मेदार एजेंसियों के प्रयासों पर सवाल उठाते हुए तंज कसा उम्मीद है आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे। कोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लिया है।