नवीनतम
उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस आज
मुंबई (महा मीडिया) आज भारत के उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज के ही दिन भारत का यह राज्य एक पृथक राज्य के रूप में स्थापित हुआ था। इस अवसर पर पूरे उत्तराखंड में राज्य के स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हो रहे हैं। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम की पावन पुण्य भूमि उत्तराखंड राज्य में ही आती है जिससे इस राज्य का अपना एक विशिष्ट महत्व है जो कि भारत की गौरवशाली प्राचीन परंपरा को रेखांकित करता है।