महाकाल मंदिर में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया

महाकाल मंदिर में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया

उज्जैन (  महा मीडिया) उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली और रूप चौदस का पर्व बेहद धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। तड़के 4 बजे की भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। परंपरा के अनुसार पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को केसर-चंदन और सुगंधित उबटन लगाया। उबटन के बाद भगवान का गर्म जल और पंचामृत से स्नान कराया गया । आरती और दीपोत्सव के पावन अवसर पर गर्भगृह और मंदिर परिसर में प्रतीकात्मक रूप से फुलझड़ियां जलाई गईं और दीप प्रज्वलित किए गए।

 बाबा महाकाल को 56 भोग (अन्नकूट) का विशेष प्रसाद अर्पित किया गया।

सम्बंधित ख़बरें