नवीनतम
भोपाल में आज से बुकारू चिल्ड्रन्स लिट्रेचर फेस्टिवल
भोपाल [ महा मीडिया]
बाल साहित्य महोत्सव 'बुकारू चिल्ड्रन्स लिट्रेचर फेस्टिवल' के भोपाल संस्करण की शुरुआत आज 10 अक्टूबर से हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव भोपाल के भारत भवन में आयोजित किया जा रहा है जो 11 अक्टूबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से 4 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यह महोत्सव 10 और 11 अक्टूबर को दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।इस लिटरेचर फेस्टिवल में बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है और सत्रों में सीट 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेगी।