आज सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए
भोपाल [ महा मीडिया] देवउठनी ग्यारस से एक दिन पहले आज 19 नवंबर को सोना और चांदी सस्ता हो गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,179 रुपए गिरकर 1.30 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी 2,158 रुपए घटकर 1.62 लाख रुपए पर आ गई है। सोना और चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।