आंध्र प्रदेश में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

आंध्र प्रदेश में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

भोपाल [ महामीडिया] आंध्र प्रदेश के रामपाचोदावरम के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल गतिविधियों से जुड़ी सामग्री बरामद की है। संयुक्त ऑपरेशन में 670 जिंदा बैरल ग्रेनेड लॉन्चर  गोले, 42 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 250 ग्राम बारूद, कॉर्डेक्स के 25 टुकड़े बरामद किए हैं।साथ ही 12 विस्फोटक रिंग, 7 जिंदा कारतूस, 16 खाली 7.62 मिमी कारतूस के खोखे, करीब 6 मीटर फ्यूज और मेडिकल सामग्री बरामद की गई।

सम्बंधित ख़बरें