म.प्र.में पशु चिकित्सा की स्पाट ऑफलाइन काउंसलिंग 23 नवंबर से

म.प्र.में पशु चिकित्सा की स्पाट ऑफलाइन काउंसलिंग 23 नवंबर से

भोपाल [ महा मीडिया] पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की स्पाट काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 26 नवंबर को जबलपुर वेटरनरी कालेज जबलपुर में ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। नए अभ्यर्थियों के लिए 23 से 25 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने का अवसर रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें