भविष्य निधि निकासी के नियमों को आसान बनाया गया

भविष्य निधि निकासी के नियमों को आसान बनाया गया

भोपाल [ महा मीडिया] कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने आंशिक निकासी  के नियमों को आसान बना दिया है। नए नियमों के तहत अब 55 साल की उम्र से पहले रिटायर होने वाले या नौकरी छोड़ने वाले सदस्य अपने पात्र पीएफ बैलेंस का 90% तक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75% थी। इसके साथ ही, बेरोजगारी या जरूरत के समय पैसा निकालने के लिए न्यूनतम सदस्यता (वेटिंग पीरियड) की शर्त को 12 महीने से घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें