बांग्लादेश में सैकड़ों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

बांग्लादेश में सैकड़ों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

भोपाल [ महामीडिया] बांग्लादेश में अवामी लीग के देशव्यापी बंद के बीच हिंसा भड़क गई है। राजधानी ढाका में सुबह होने से पहले कई जगह देसी बम धमाके हुए। देश के कई हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं हुई हैं। अवामी लीग ने देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके बाद पुलिस ने राजधानी ढाका में 24 घंटे में 565 लोगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार लोगों में हसीना सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। उन्हें बुधवार आधी रात को उनके ढाका स्थित घर से हिरासत में लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें