जबलपुर ढाबा सड़क हादसे में तीन लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार मध्य रात्रि करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया हैं। शहपुरा से जबलपुर की ओर आ रहा मक्का से लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खैरी बंधा क्षेत्र स्थित राज फैमिली ढाबा में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक भी पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में ढाबा कर्मचारी खैरी निवासी धर्मेंद्र, शराब दुकान कर्मचारी मोनू व बलराम (निवासी भिंड-मुरैना) शामिल है। हादसे में राज फैमिली ढाबा के संचालक राजा साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक की चपेट में आने से 3-4 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।