उमरिया में बारह दुकानों पर बुलडोजर चला
भोपाल [ महा मीडिया] उमरिया जिला मुख्यालय में आज गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाते हुए करीब 12 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया है। उमरिया जिला मुख्यालय में वन विकास निगम की करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने आज गुरुवार को कार्रवाई की। इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज किया गया।