भोपाल के खजूरीकलां और करोंद से अतिक्रमण हटाया गया

भोपाल के खजूरीकलां और करोंद से अतिक्रमण हटाया गया

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के खजूरीकलां और करोंद में डेवलप हो रही अवैध कॉलोनियों पर आज गुरुवार को जेसीबी चली। नगर निगम की टीम ने सड़कें उखाड़ दी और बाउंड्रीवॉल भी तोड़ दी। जमीन की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। पहली कार्रवाई खजूरीकलां स्थित खसरा क्रमांक-166 के अंश भाग में की गई। इस पर एसआर ग्रीन कॉलोनी विकसित हो रही है।  बिना अनुमति के कॉलोनी बनाई जा रही थी जबकि यहां से मास्टर प्लान की सड़क प्रस्तावित है। जिसका क्षेत्रफल लगभग 1 एकड़ है। 

सम्बंधित ख़बरें